मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा मेट्रो:दिन में रोशनी के लिए नहीं जलानी पड़ेंगी लाइटें, सदर स्टेशन पर पीईबी स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू – Agra Metro Stations To Use Natural Sunlight, Peb Construction Begins At Sadar Station
आगरा

आगरा मेट्रो:दिन में रोशनी के लिए नहीं जलानी पड़ेंगी लाइटें, सदर स्टेशन पर पीईबी स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू – Agra Metro Stations To Use Natural Sunlight, Peb Construction Begins At Sadar Station

November 17, 2026


Agra Metro Stations to Use Natural Sunlight, PEB Construction Begins at Sadar Station

सदर स्टेशन पर पीईबी स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के एलिवेटेड स्टेशनों पर अब दिन के समय आर्टिफिशियल लाइटों की निर्भरता कम होगी। यूपीएमआरसी स्टेशनों की छतों पर ट्रांसलूसेंट पॉलीकार्बोनेट शीट लगा रहा है, जिससे सूरज की रोशनी सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंचेगी। इसकी शुरुआत सदर मेट्रो स्टेशन पर प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) स्ट्रक्चर के निर्माण के साथ हो गई है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहे दूसरे कॉरिडोर के एलिवेटेड स्टेशनों पर पीईबी स्ट्रक्चर लगाए जा रहे हैं। इनकी छत में ट्रांसलूसेंट पॉलीकार्बोनेट शीट का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे दिनभर प्राकृतिक रोशनी प्लेटफॉर्म तक पहुंचेगी। यात्रियों को कम रोशनी की परेशानी नहीं होगी। साथ ही बिजली की बचत भी होगी।

कॉरिडोर-2 में रावली क्रॉसिंग, सेंट जोंस क्रॉसिंग, भगवान टॉकीज और यमुना नदी पर यू-गर्डर के स्थान पर स्टील स्पैन का निर्माण किया जा रहा है। रावली क्रॉसिंग पर 60 मीटर लंबे स्पैन की असेंबली चल रही है। इसमें करीब 26 हजार बोल्ट लगाए जाएंगे। इसे रेलवे लाइन के ऊपर रोल करके स्थापित किया जाएगा। यमुना नदी पर 45-45 मीटर के दो स्पैन बनाए जाएंगे।

15.4 किमी लंबा है कॉरिडोर

आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरा कॉरिडोर 15.4 किलोमीटर लंबा है। इसमें 13 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें छह स्टेशन एमजी रोड पर होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X