फिल्म ‘द ओडिसी’ को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री जेंडाया ने अहम भूमिका निभाई थी। इस पर एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उनके किस करीबी शख्स ने उन्हें प्रोत्साहित किया था।
‘द ओडिसी’ पर क्या बोलीं जेंडाया
हाल ही में वेरायटी की रिपोर्ट के अनुसार जेंडाया ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘यह रोमांचक था क्योंकि मैं रात में शूटिंग कर रही थी, और मुझे याद है कि जब मैं अंदर आई तो मुझे लगा, यह मेरे लिए किसी अविश्वसनीय पल जैसा है। मैं उन लोगों के सामने थी जिनकी मैं हमेशा से प्रशंसक रही हूं, लेकिन मैं बस यही सोच रही थी, मैं किसी सीन को खराब नहीं करना चाहती। मैं बेहद घबराया हुई थी, जो शायद सीन के लिए मददगार साबित हुआ, लेकिन वहां कई अन्य कलाकार भी थे जो दिल से अभिनय कर रहे ते, कई स्टंट कलाकार भी हैं जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।’