मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भाजपा का महामंथन:बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पीडीए की काट और टिकट बंटवारे पर चर्चा – Mathura Bjp Meetin Cm Yogi Performs Gopujan National President Nitin Navin Will Also Participate
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा का महामंथन:बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पीडीए की काट और टिकट बंटवारे पर चर्चा – Mathura Bjp Meetin Cm Yogi Performs Gopujan National President Nitin Navin Will Also Participate

November 17, 2026


mathura bjp meetin CM Yogi performs Gopujan National President Nitin Navin will also participate

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में फरह के परखम स्थित गो ग्राम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को भी सियासी गतिविधियां तेज रहीं। सुबह गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो ग्राम परखम पहुंचकर विधि-विधान से गोपूजन किया। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। दोपहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे।

बैठक में चार बिंदुओं पर तैयार हो रही चुनावी रणनीति में कृष्ण जन्मभूमि, बूथ पर यूथ, सुशासन और महिला सशक्तिकरण शामिल है। पीडीए की काट करने के लिए भी 54 दिग्गज नेताओं की टीम मंथन में जुटी है। सबसे ज्यादा चर्चा टिकट कटने पर भी है। वहीं टिकटार्थी भी इस और टकटकी लगाए बैठे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल ही इस बैठक में भाग लेने के लिए यहां आ गए थे। वह रात को भी यही ठहरे और कल भी काफी देर तक मंथन चला। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के जुड़ने के बाद यह शिविर और महत्वपूर्ण हो गया है। इस बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है।

बैठक के पहले दिन संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर व्यापक मंथन हुआ। इसमें राष्ट्रीय और स्थानीय टीम के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। पहले दिन हुए मंथन की पूरी रिपोर्ट पार्टी पदाधिकारी मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपेंगे। 

उनके सामने पहले दिन हुई चर्चा और संगठनात्मक तैयारियों का ब्योरा रखा जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना बैठक के बाद बरसाना जाएंगे। यहां वह संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे बैठक स्थल से बरसाना के लिए रवाना होंगे। उनके बरसाना दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X