मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:दस माह में 595 आरोपी गिरफ्तार, 310 प्राथमिकी दर्ज – 595 Accused Arrested, 310 Firs Registered In Ten Months

November 17, 2026


भिवानी। जिला पुलिस ने जनवरी से अक्तूबर तक अवैध शराब, नशा तस्करी, अवैध हथियार और जुआ-सट्टे के मामलों में 310 प्राथमिकी दर्ज कर 595 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देश पर चलाए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 103 प्राथमिकी दर्ज कर 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 20 लीटर लाहन, 30 बोतल हथकढ़ी शराब, 8,585 बोतल देशी शराब, 11,256 बोतल अंग्रेजी शराब और 3,006 बोतल बीयर बरामद की।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत 101 प्राथमिकी दर्ज कर 232 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1.680 किलो अफीम, 2.978 किलो चरस-सुल्फा, 15.079 किलो डोडा-पोस्त चूरा, 40.061 ग्राम स्मैक, 10 किलो 201 ग्राम हेरोइन और 32.516 किलो गांजा बरामद किया। इसके अलावा 573 नशीली गोलियां और छह इंजेक्शन भी पकड़े।

शस्त्र अधिनियम के तहत 58 प्राथमिकी दर्ज कर 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दो देशी कट्टे, 50 पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, दो राइफल, 91 कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गईं। वहीं जुआ-सट्टे के 48 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर 144 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 22,33,160 रुपये बरामद किए।

अवैध शराब, नशे के कारोबार, अवैध हथियार और जुआ-सट्टे में संलिप्त लोगों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उद्देश्य अपराध और नशे पर अंकुश लगाकर आमजन को सुरक्षित वातावरण देना है। आमजन ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित थाना, चौकी या जिला पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। -मयंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X