मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:पुरानी रंजिश में परिवार पर किया हमला – Family Attacked Due To An Old Enmity

November 17, 2026


Family attacked due to an old enmity

हथीन। हथीन थाना क्षेत्र के गांव मठेपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक परिवार पर डंडों और फरसे से हमला किया गया। हमले में बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। दोनों को हथीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, गांव मठेपुर निवासी अरशद ने बताया कि आठ नवंबर को उसके भाई आरिफ का मुस्तफा पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी। शनिवार को इसी शिकायत पर गांव के मौजिज लोगों के सामने दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि मुस्तफा ने उसके पिता उस्मान के सिर में फरसा मारा, जबकि साहिल ने लाठी से हमला किया। युसुफ ने उसकी मां के सिर में लाठी मारी। अन्य आरोपियों ने भी मारपीट की। पुलिस ने मुस्तुफा समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X