मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:फुटबाल टीम के चयन के लिए 18 को होंगे ट्रायल – Trials For The Selection Of The Football Team Will Be Held On The 18th

November 17, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

Updated Mon, 16 Nov 2026 11:14 PM IST

Trials for the selection of the football team will be held on the 18th

पिथौरागढ़। अंडर-19 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम चयन के लिए 18 को ट्रायल होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि उत्तरकाशी में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें जिले की टीम भी भाग लेगी। जिले की टीम के चयन के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं की आयु एक जुलाई 2026 को 19 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए बालिकाओं को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X