Nainital News:डंपर एसोसिएशन ने दी चेतावनी, मांगे नहीं मानीं तो नदी में नहीं उतारेंगे वाहन – Dumper Association Issues Warning: Vehicles Will Not Be Deployed Into The River If Demands Are Not Met
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मठपाल की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गौला और नंधौर नदी में खनन को लेकर हर साल नई-नई दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं जिससे वाहन स्वामियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार सत्र शुरू होने से पहले ही समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने जीपीएस की बाध्यता खत्म कराने, अवैध खनन और ओवरलोड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सत्र शुरू होने से पहले रेट लिस्ट चस्पा कराने और सप्ताह में सिर्फ एक दिन का अवकाश देने की मांग की। इधर बाद में एडीएम सौरभ गहरवाल की अध्यक्षता में एआरटीओ और खनन अधिकारी ने साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने वाहन स्वामियों और डंपर एसोसिएशन की समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में अरशद अयूब, पम्मी सैफी, इंदर सिंह, पृथ्वी पाठक, हरीश चौबे, उमेश भट्ट आदि मौजूद रहे। इधर खनन समिति ने आरटीओ दफ्तर पर भी प्रदशैन किया। इस दौरान अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक पाठक, तारा कोरंगा, रमेश कांडपाल, नवीन चंद्र जोशी, जीवन बोरा, सुरेश जोशी, दीपक पांडे आदि शामिल रहे।
