मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गूलर बस हादसा:सीएम ने घायलों का हाल जाना, मृतकों के परिजनों को दो लाख, गंभीर घायलों को एक लाख की सहायता – Gular Bus Accident Cm Announces Financial Aid Of 2 Lakh For Families Of Deceased
ऋषिकेश

गूलर बस हादसा:सीएम ने घायलों का हाल जाना, मृतकों के परिजनों को दो लाख, गंभीर घायलों को एक लाख की सहायता – Gular Bus Accident Cm Announces Financial Aid Of 2 Lakh For Families Of Deceased

November 17, 2026


Gular Bus Accident CM Announces financial aid of 2 lakh for families of deceased

सीएम ने एम्स में जाना घायलों का हाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत गूलर में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रूपये और सामान्य रूप से घायलों को 40 हजार रुपये तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

उत्तराखंड: एक के बाद एक तीन हादसों ने उजाड़े कई परिवार, 14 जिंदगियां खत्म, 36 घायल, परिवारों में पसरा मातम

साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल व आरटीओ, देहरादून को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए व घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X