मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड बस हादसा:नींद खुली तो चीख-पुकार मची थी, एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे यात्री, छात्रों ने बताई आपबीती – Uttarakhand Bus Accident Tehri Injured Students Allege Driver Was Overspeeding And Driving Recklessly
ऋषिकेश

उत्तराखंड बस हादसा:नींद खुली तो चीख-पुकार मची थी, एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे यात्री, छात्रों ने बताई आपबीती – Uttarakhand Bus Accident Tehri Injured Students Allege Driver Was Overspeeding And Driving Recklessly

November 17, 2026


Uttarakhand bus accident tehri injured students allege driver was overspeeding and driving recklessly

घायलों के देखने अस्पताल पहुंचे अधिकारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल यात्रियों ने चालक की लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चालक हरिद्वार से ही तेज रफ्तार और गलत तरीके से बस चला रहा था।

बस में सवार घायल राहुल कुमार निवासी बिहार ने बताया कि चालक हरिद्वार से ही तेज गति से बस चला रहा था और उसका तरीका भी सही नहीं था। राहुल श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में बी-फार्मा का छात्र है।वहीं, खटीमा निवासी प्रत्यूष ने बताया कि वह बस की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था। रास्ते में उसे नींद आ गई थी। गूलर के पास हादसा होने पर उसकी आंख खुली तो बस में चीख-पुकार मची हुई थी। यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे। प्रत्यूष भी श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में बी-फार्मा का छात्र है।

26 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हरिद्वार से चमोली के कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि चार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, नौ की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर 26 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर घायलों का हाल जाना। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के अनुसार, हादसे की शुरुआती वजह सड़क पर तीव्र ढलान वाला मोड़ प्रतीत हो रही है। क्रैश बैरियर भी बस को रोकने में प्रभावी नहीं रहा। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्तूबर को समाप्त हो चुका था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X