मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandauli News:सेना की ट्रेनिंग से लौटे रोहित, ढोल-नगाड़ों से स्वागत – Rohit Returned From Army Training, Welcomed With Drums And Bells
चंदौली

Chandauli News:सेना की ट्रेनिंग से लौटे रोहित, ढोल-नगाड़ों से स्वागत – Rohit Returned From Army Training, Welcomed With Drums And Bells

November 17, 2026


Rohit returned from army training, welcomed with drums and bells

पड़ाव पर रोहित साहनी का स्वागत करते लोग। संवाद

पड़ाव। असम राइफल्स की ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार पैतृक गांव लौटे रोहित साहनी का सोमवार शाम भव्य स्वागत किया गया। सूजाबाद के वार्ड-48 निवासी बुधारक साहनी के 23 वर्षीय बेटे रोहित के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं से स्वागत किया। युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए गौरव यात्रा निकाली। रोहित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। पिता बुधारक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बीच बेटे को सेना में भेजने का सपना संजोया था। रोहित ने 15 जनवरी 2026 को असम राइफल्स में सेवाएं शुरू की थीं। ढोल-बाजे के साथ पड़ाव चौराहे से सूजाबाद गांव तक जुलूस निकाला गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X