मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली कलश यात्रा – Kalash Yatra Was Taken Out Before The Consecration Of The Temple.kalash Yatra Was Taken Out Before The Consecration Of The Temple
चित्रकूट

Chitrakoot News:मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली कलश यात्रा – Kalash Yatra Was Taken Out Before The Consecration Of The Temple.kalash Yatra Was Taken Out Before The Consecration Of The Temple

November 17, 2026


Kalash Yatra was taken out before the consecration of the temple.Kalash Yatra was taken out before the consecration of the temple.

फोटो न- 16 सीकेटीपी 19 शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद

चित्रकूट। धनुष चौराहा में नवनिर्मित राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

इसमें 101 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए। यात्रा मंदिर परिसर से ढोल-नगाड़ों और भक्ति भजनों के बीच शुरू हुई। आगे ब्राह्मण बटुक वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे।

प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर यात्रा वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद भगवान श्रीराम और माता सीता की नवीन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन-अनुष्ठान शुरू हुए। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हो रहा है।

आयोजकों के अनुसार, 17 को वैदिक पूजन व विशेष अनुष्ठान होगा। 19 को भगवान की मूर्तियों का नगर भ्रमण और भव्य शोभायात्रा निकलेगी। 20 को हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी। 21 को विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।

इस दौरान प्रतिदिन शाम वृंदावन के प्रसिद्ध संत देवकी नंदन महाराज के मुखारविंद से रासलीला होगी। इस मौके पर धर्मनगरी के महंत मदन गोपाल दास, महंत दिव्य जीवनदास, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, रामसगर चतुर्वेदी समेत अन्य भाजपा नेता शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X