मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:नए आलू ने बिगाड़ा पुराने का बाजार – New Potatoes Have Disrupted The Market For Old Ones
कासगंज

Kasganj News:नए आलू ने बिगाड़ा पुराने का बाजार – New Potatoes Have Disrupted The Market For Old Ones

November 17, 2026


कासगंज। आलू के बाजार में नए माल की दस्तक ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंजाब से नया आलू पहुंचते ही बाजार में भाव 60 रुपये से गिरकर 40 रुपये किलो पर आ गए हैं। इसका असर शीतगृहों में रखे पुराने आलू पर भी पड़ा है।

मांग कमजोर होने से पुराने आलू के भाव प्रति बोरी करीब 100 रुपये तक टूट गए हैं। ऐसे में किसानों ने शीतगृहों से निकासी धीमी कर दी है। भंडारण किराया और घटती कीमतों के बीच किसान अपनी लागत निकालने को चिंतित हैं।

जनपद के 18 शीतगृहों की कुल भंडारण क्षमता 25 लाख बोरी है। करीब एक माह पहले तक इनमें 10 लाख बोरी आलू शेष था। आलू की बुवाई के लिए निकासी तेज होने के चलते दिवाली तक शीतगृह खाली होने की उम्मीद थी लेकिन अभी भी करीब चार लाख बोरी आलू भंडारित है।

कर्नाटक और पूना के बाद अब पंजाब से नए आलू की आवक शुरू हो गई है। स्थानीय नया आलू भी नवंबर के अंतिम सप्ताह तक बाजार में पहुंचने की संभावना है। नए आलू की आवक से पुराने की मांग प्रभावित हुई है। शीतगृहों में पुराने आलू का भाव करीब 100 रुपये प्रति बोरी (50 किलो) तक गिरकर 300 रुपये रह गया है।

—————————–

क्या बोले किसान

आलू का भंडारण करते समय कीमतें बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन एक बोरी पर 155 रुपये किराया देने के बाद भी अपेक्षित भाव नहीं मिल रहे हैं।- मनवीर सिंह बैश, किसान

आलू की फसल घाटे का सौदा बनती जा रही है। लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कीमत लगातार गिर रही हैं। – नीटू यादव, किसान

————–

वर्जन

शीतगृहों में अभी लगभग चार लाख बोरी आलू भंडारित है। नवंबर माह तक शीतगृह खाली होने हैं लेकिन कीमतों में गिरावट के कारण निकासी की रफ्तार धीमी पड़ गई है- रवि चंद्र जयसवार, जिला उद्यान अधिकारी

कासगंज में एक ढकेल पर पंजाब का नया आलू बेचता विक्रेता। संवाद

कासगंज में एक ढकेल पर पंजाब का नया आलू बेचता विक्रेता। संवाद

कासगंज में एक ढकेल पर पंजाब का नया आलू बेचता विक्रेता। संवाद

कासगंज में एक ढकेल पर पंजाब का नया आलू बेचता विक्रेता। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X