मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अलीगढ़ में कार बेकाबू:जा रहे थे दवा लेने, सड़क हादसे में साइकिल सवार और कार चालक की मौत, पत्नी-बच्चा घायल – Aligarh Car Accident Cyclist Driver Dead Wife Child Injured
अलीगढ़

अलीगढ़ में कार बेकाबू:जा रहे थे दवा लेने, सड़क हादसे में साइकिल सवार और कार चालक की मौत, पत्नी-बच्चा घायल – Aligarh Car Accident Cyclist Driver Dead Wife Child Injured

November 17, 2026


Aligarh Car Accident Cyclist Driver Dead Wife Child Injured

सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : adobestock

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गगन पब्लिक स्कूल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसकी चपेट में एक साइकिल चालक आ गया और कार भी डिवाइडर से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार चालक तथा साइकिल सवार दोनों की मौत हो गई। 

थाना पुलिस के मुताबिक खैर के रहने वाले पवन शर्मा पुत्र मनवीर शर्मा अपनी पत्नी और 14-15 साल के बेटे के साथ अलीगढ़ अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए आ रहे थे। सफर के दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है टायर फटने से कार बेकाबू हुई। तभी सामने चल रहे साइकिल चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में कार चालक पवन शर्मा और साइकिल चालक, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, कार में सवार पवन शर्मा की पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार चालक के परिजनों की पहचान हो चुकी है, जबकि दुर्घटना में जान गंवाने वाले साइकिल चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कार अनियंत्रित होने के कारणों की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X