मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आरएमपीयू :स्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं आज से – Rmpu: Odd Semester Examinations Of Graduation From Today
अलीगढ़

आरएमपीयू :स्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं आज से – Rmpu: Odd Semester Examinations Of Graduation From Today

November 17, 2026


राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा में 202 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर चारों जिलों के 2.83 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रवेश पत्रों का वितरण लगातार हो रहा है। अगर किसी केंद्र पर जांच के दौरान कोई भी परीक्षार्थी बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा देते हुए पकड़ा गया तो उसे डिबार करने की संस्तुति कर दी जाएगी। प्रकरण परीक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि एक विषय से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं को एक ही बंडल में बांधा जाए, उसमें दूसरे विषय की उत्तरपुस्तिकाएं न रखी जाएं। अगर दूसरे विषय की उत्तर पुस्तिकाएं मिलती हैं तो उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र की होगी। ऐसी लापरवाही पर प्रकरण परीक्षा समिति के समक्ष जाएगा और अगले सेमेस्टर से परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

इस परीक्षा के लिए लगभग 12.50 लाख उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग की जाएंगी, जो परीक्षा केंद्र पर पहुंचा दी गईं हैं। प्रश्न पत्र भी रवाना कर दिए गए हैं, मंगलवार को निर्धारित समय पर परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं दिन की तीन पालियों में होगी।

चार जनपदों में बने परीक्षा केंद्र

जनपद केंद्र परीक्षार्थी

अलीगढ़ 89 138783

एटा 49 61399

हाथरस 35 44163

कासगंज 29 38958

याेग 202 2,83,303

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X