मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देहरादून

Dehradun News:विकासनगर के मुख्य तिराहों-चौराहों पर यातायात व्यवस्था चौपट – Traffic System In Disarray At Major Intersections And

November 17, 2026


– रेहड़ा-ठेली के अतिक्रमण और ई-रिक्शाओं की बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ रहे हालात

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। नगर के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। रेहड़ा-ठेली के अतिक्रमण और ई-रिक्शाओं के तिराहे-चौराहों पर खड़े होकर सवारियां उतारने-बैठाने के कारण लोगों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बाजार के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे न केवल मुख्य मार्ग, बल्कि बाजार से जुड़ी गलियों में भी आवाजाही प्रभावित हो रही है।

नगर का मुख्य बाजार करीब तीन किलोमीटर लंबा है। इसमें नौ प्रमुख तिराहे-चौराहों सहित 15 से अधिक गलियां निकलती हैं। इन सभी स्थानों पर रेहड़ा-ठेली संचालकों ने सड़क और गलियों के मुहानों तक अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। वहीं, इन स्थानों पर तीन से चार ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। चालक बीच सड़क पर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने लगते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।

सबसे अधिक परेशानी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों, स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को उठानी पड़ती है। कई बार वाहनों के आमने-सामने फंसने से जाम खुलने में काफी समय लग जाता है। गलियों के मुहानों पर अतिक्रमण होने के कारण वहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी धीरज कुमार, राहुल राठौर, विजय यादव आदि का कहना है यदि नगर पालिका प्रशासन सख्ती बरते तो समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।

समस्याग्रस्त नगर के प्रमुख तिराहे-चौराहे

लक्ष्मणपुर तिराहा, डाकपत्थर चौक, स्टेट बैंक वाली गली, विद्यापीठ मार्ग, अस्पताल रोड तिराहा, पहाड़ी गली चौक, सहारनपुर बस अड्डा चौक, गीता भवन चौक, मंडी चौक और बाबूगढ़ चुंगी शहर के सबसे समस्याग्रस्त तिराहे और चौराहे हैं।

नगर में लगने वाले रेहड़ा-ठेली के लिए नगर पालिका बस अड्डे पर वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा ई-रिक्शा से संबंधित समस्या के समाधान के लिए पुलिस व परिवहन विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। – धीरज बॉबी नौटियाल, चेयरमैन नगर पालिका।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X