कभी जमीन पर पैरों से चलती थी व्हेल, 5 करोड़ साल में धीरे-धीरे बनी सागर की सरताज, देखिए तस्वीरें
कभी जमीन पर पैरों से चलती थी व्हेल, 5 करोड़ साल में बनी सागर की सरताज
Last Updated:
व्हेल कभी जमीन पर चलती थी. इसके चार पैर हुआ करते थे. भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया के कई हिस्सों में ऐसे जीवाश्म मिले हैं जो इसे साबित करते हैं. 5 करोड़ साल में इनका ऐसा इवॉल्यूशन हुआ कि पूरी तरह पानी में तैरने वाली स्तनधारी बन गई.
व्हेल की कहानी लगभग 5.25 साल पुरानी है. उस समय व्हेल के पूर्वज Artiodactyls नाम के समूह से जुड़े थे. इसमें हिरन, सूअर, दरियाई घोड़े जैसे जानवर शामिल हैं. शुरुआती व्हेल के पूर्वजों की शारीरिक बनावट भी चार पैरों वाले स्थलीय जीवों की तरह ही थी. साल 2007 में वैज्ञानिकों ने Nature जर्नल में Indohyus नाम पर एक महत्वपूर्ण रिसर्च प्रकाशित की थी. इसके जीवाश्म भारत में मिले थे जो 4.8 करोड़ साल पुराना छोटा स्तनधारी जीव थ, जिसका आकार रकून जैसा था. इसे पूर्वजों से मिला जुला माना गया, लेकिन व्हेल का सीधा पूर्वज नहीं माना गया. (फोटो-Ai Pixabay)
व्हेल का सीधा पूर्वज पाकिसेटस के विकासक्रम का एक महत्वपूर्ण जीव था. यह भी चार पैरों वाला था, जिसके जीवाश्म पाकिस्तान में मिले थे. इसकी बनावट भी स्तनधानी जीवों की जैसी ही थी. इसके जीवाश्म में एक विशेष हड्डी मिली थी जो इसका संबंध सीधे व्हेल से जोड़ती है. माना जाता है कि यह जीव पानी के किनारे रहता था और जलीय जीवों को शिकार बनाता था. (फोटो-Ai Generated)
लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में ही एम्बुलोसेट्स के जीवाश्म भी मिले हैं, जिन्हें वॉकिंग व्हेल कहा जाता है. तकरीबन साढ़े चार करोड़ साल पहले इसके जीवन के सबूत मिले है. इनके मजबूत पैर थे और ऐसी शारीरिक बनावट थी जो पानी में तैरने और शिकार करने के अनुकूल थी. यह बात उदाहरण है कि व्हेल के पूर्वजों ने धीरे-धीरे जलीय जीवन अपना शुरू किया था. (फोटो-Ai Generated)
Add News18 as
Preferred Source on Google
व्हेल के विकासक्रम में रोडोसेट्रस का भी स्थान माना जाता है. इस जीव के शरीर में भी पानी में रहने के अनुकूल कई बदलाव मिले है. इसके पैर और कूल्हे की बनावट पहले के स्थलीय पूर्वजों से अलग थी. इसकी पूंछ और शरीर भी तैरने के अनुकूल विकसित हो रहे थे. (फोटो-Pinterest)
एनिमल रिसर्चर वेबसाइट के मुताबिक अगला चरण बेसिलोसॉरस थी यह वो चरण था जब यह जीव पूरी तरह समुद्र में रहने लगा था. इनका शरीर लंबा सांप जैसा था और पैर फ्लिपर्स बन चुके थे. पिछले पैर छोटे रह गए थे. इस जीव के तौर पर यह जमीन पर चलने में सक्षम नहीं थे. वैज्ञानिकों के मुताबक शरीर में मौजूद छोटे पिछले पैरों के अवशेष इस बात का प्रमाण हैं कि इनके पूर्वज कभी जमीन पर चला करते होंगे. (फोटो-Ai Generated)
व्हेल के विकास के दौरान उसके शरीर में जो सबसे बड़ा बदलाव आया वो पैरों का फ्लिपर्स में बदलना तो रहा ही, इसके अलावा उसकी नाक भी बदली और ये धीरे-धीरे ऊपर खिसककर ब्लोहोल बन गई, जिसकी मदद से व्हेल सांस लेती है. यह फेफड़ों से ही सांस लेती है, क्योंकि इसके गलफड़े नहीं होते. (फोटो-pixabay)
