आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी करनी है। ऐसे में कुछ ट्रेड को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। खास तौर पर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी फ्रेंचाइजियां उन्हें अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। ऐसे में सवाल है कि अगर राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल को अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल कर लिया तो क्या इसके बाद भी उनकी टीम बदल सकती है? क्या रिटेंशन की समयसीमा खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों का सौदा हो सकता है?
इसका जवाब है- हां। आईपीएल में रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद भी खिलाड़ियों के ट्रेड का रास्ता खुला रहता है। हार्दिक पांड्या और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े खिलाड़ियों के सौदे इसके उदाहरण हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और समयसीमाएं निर्धारित हैं। आइए समझते हैं कि ट्रेड का पूरा गणित क्या है, रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों में क्या अंतर है और राजस्थान के पास जायसवाल को लेकर कौन से विकल्प मौजूद रहेंगे।