मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गूलर बस हादसा:कोई छठ तो कोई दिवाली मनाकर लौट रहा था काम पर, पलक झपकते ही मातम में बदली खुशियां – Tehri Gular Bus Accident Some Were Returning To Work After Celebrating Chhath Or Diwali
ऋषिकेश

गूलर बस हादसा:कोई छठ तो कोई दिवाली मनाकर लौट रहा था काम पर, पलक झपकते ही मातम में बदली खुशियां – Tehri Gular Bus Accident Some Were Returning To Work After Celebrating Chhath Or Diwali

November 17, 2026


टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के पास मंगलवार तड़के हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। 25 यात्री घायल हैं।

बस हादसे में जान गंवाने और घायल होने वालों में अधिकांश दूसरे राज्यों के निवासी हैं। कोई छठ पूजा तो कोई दिवाली मनाकर रोजी-रोटी के लिए अपने कार्यस्थल लौट रहा था। रास्ते में हुए हादसे ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। बस में बिहार और झारखंड के मजदूर भी सवार थे जो काम की तलाश में पहाड़ की ओर जा रहे थे।

झारखंड के दुमका निवासी बुद्धन मुर्मु और अर्जुन सोरेन ने बताया कि वे जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र में मजदूरी करने जा रहे थे। गांव का ही एक व्यक्ति उन्हें ग्रेफ में काम दिलाने के लिए ले जा रहा था। बुद्धन मुर्मु के मुताबिक, बस काफी तेज गति से चल रही थी और मोड़ों पर लगातार झटके लग रहे थे। वह पहली बार पहाड़ आए थे इसलिए उन्हें लगा कि पहाड़ी रास्तों पर बसें इसी तरह चलती हैं। इसी सोच के कारण उन्होंने चालक से कुछ नहीं कहा।

हादसे में चार की मौत: शादी से हंसी खुशी लौट रहे थे, अचानक खाई में जा गिरा बरातियों से भरा वाहन, तस्वीरें

Tehri Gular bus accident Some were returning to work after celebrating Chhath or Diwali

गूलर बस हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि  मंगलवार सुबह करीब 4:50 बजे थाना मुनिकीरेती को चौकी गूलर के माध्यम से बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, थाना नरेंद्रनगर, फायर सर्विस नरेंद्रनगर, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। वहीं, शिवपुरी स्थित आईटीबीपी कैंप से जवान भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में सहयोग किया। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस के साथ ही स्थानीय अस्पतालों, एलएंडटी और नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया। घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया गया जहां से एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

Tehri Gular bus accident Some were returning to work after celebrating Chhath or Diwali

गूलर बस हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

करीब एक से डेढ़ घंटे तक बचाव अभियान चला। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। बस 3:15 बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक-परिचालक समेत कुल 34 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार बस गूलर पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Tehri Gular bus accident Some were returning to work after celebrating Chhath or Diwali

गूलर बस हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतकों में बस चालक व परिचालक भी शामिल हैं। अन्य 25 घायलों में छह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने बताया कि सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद यात्रियों के सामान को गूलर चौकी में सुरक्षित रखवाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Tehri Gular bus accident Some were returning to work after celebrating Chhath or Diwali

गूलर बस हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हादसे में मारे गए लोग

1. राजेंद्र सिंह (48) पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग (बस चालक)।

2. अनुज भंडारी (27) पुत्र अतर सिंह, निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल (हेल्पर/परिचालक)।

3. राज राय (56) पुत्र द्वारकानाथ राय, निवासी पश्चिम वजीर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।

4. विक्की (37) पुत्र सेवाराम, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।

5. पुन्नू (55) पुत्र घुंघरू, निवासी मैखंडी, बारजूला, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल।

6- दीपक गुप्ता (55) पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।

7- विकास गुप्ता (60) पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।

8- रोहित कश्यप (35) निवासी संभल, चंदौसी, उत्तरप्रदेश।

9- सुशील प्रताप सिलोडी (55) पुत्र ब्रह्मानंद निवासी गोपेश्वर, चमोली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X