गांजे की सिगरेट ने कराया बवाल:युवक पर बरसाए डंडे, लात-घूंसों से किया लहूलुहान; घर पर भी पथराव, देखें वीडियो – Man Brutally Beaten In Agra After Dropping Cannabis Cigarette Video Viral

युवक को बेरहमी से पीटा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
November 17, 2026

युवक को बेरहमी से पीटा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के गुलाब नगर, चंदन नगर में बाइक का हैंडल टकराने से गांजे की सिगरेट गिरने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने दो दिन बाद युवक को घेरकर जमीन पर गिरा दिया। फिर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में 25 सेकेंड के भीतर युवक पर 12 डंडे, 23 लात-घूंसे बरसाने की घटना कैद हुई है। हमलावरों का दुस्साहस यहीं नहीं थमा। परिजन शिकायत करने थाने पहुंचे तो आरोपियों ने युवक के घर पर भी पथराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुलाब नगर चंदन नगर निवासी गोल्डी चौहान ने बताया कि 12 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह घर के पास दुकान से पूजा का सामान लेने जा रहा था। चौराहे के पास कुछ दबंग गांजा और सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान बाइक का हैंडल वहां खड़े एक युवक से टकरा गया। आरोप है कि इससे उसके हाथ से गांजे की सिगरेट गिर गई। इस पर दबंगों ने गाली-गलौज कर थप्पड़ मार दिए। वह विवाद बढ़ाए बिना घर लौट आया।
14 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे गोल्डी बुखार की दवा लेने निकला था। विजयपाल चक्की के पास पहुंचते ही दीपू कालिया ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। इसके बाद करन, हिमांशु सिकरवार और रोहन यादव समेत कई युवक आ गए। सभी ने उसे घेरकर जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से पीटा। इसी दौरान देवेंद्र ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों से उसे बचाया और घर पहुंचाया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे तो आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। इससे परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही हैं।
November 17, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा के परखम में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी शिरकत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद माैर्य समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी […]
November 17, 2026
करहल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद और आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भिजवाने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित होने से किसानों को फसलों की बुवाई और खेती-किसानी में परेशानी नहीं होगी। आवारा पशुओं […]
November 17, 2026
भोगांव। राजकीय पॉलीटेक्निक छाछा में मंगलवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। पांच दिसंबर तक चलने वाली इन परीक्षाओं में संस्थान के मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के करीब 600 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए संस्थान प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र सोमवार को वितरित किए गए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित […]
