मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:मंदिर के पुजारी पर प्रतिमाएं हटाने और तोड़फोड़ का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Temple Priest Accused Of Removing And Vandalizing Idols; Memorandum Submitted To The Sdm

November 17, 2026


बिलासपुर। नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित गौरी शंकर मंदिर (ट्रस्ट) की प्रबंध कमेटी ने सोमवार को श्रद्धालुओं के साथ एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कमेटी ने पुजारी पर बिना अनुमति देव प्रतिमाओं को हटाने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इससे पहले सभी लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी जीत सिंह से मुलाकात कर समस्या बताई। पुलिस ने नई परंपरा शुरू न करने और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराने की हिदायत दी थी।

ज्ञापन में कहा गया है कि मंदिर में कार्यरत पुजारी मंदिर विरोधी कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि पुजारी ने ट्रस्ट की अनुमति के बिना शिव परिवार की मूर्तियां हटवा दीं और नई मूर्तियों की स्थापना कराई जा रही है। कमेटी का आरोप है कि बिना अनुमति मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की जा रही है, जिससे व्यवधान और रोष पैदा हो रहा है। कुछ महिलाओं को बहला-फुसलाकर मंदिर में तोड़फोड़ कराने का भी आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी कार्य को मना करने पर पुजारी झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। कमेटी ने उन्हें विवादित व्यक्ति बताते हुए आरोप लगाया कि वह आए दिन मोहल्ले में झगड़े कराते हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पूर्व में पुजारी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में प्रशासन कार्रवाई कर चुका है।

ट्रस्ट ने मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेकर पुजारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें हिदायत दी जाए कि ट्रस्ट की अनुमति के बिना ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे रोष या व्यवधान पैदा हो।

वहीं, पुजारी मनीष शास्त्री ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर में जो भी कार्य हो रहे हैं, वे ट्रस्ट और श्रद्धालुओं के सहयोग से किए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X