मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे युवक के उपचार पर संकट – Uncertainty Surrounds The Treatment Of A Young Man Battling A Brain Tumor
बांदा

Banda News:ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे युवक के उपचार पर संकट – Uncertainty Surrounds The Treatment Of A Young Man Battling A Brain Tumor

November 17, 2026


Uncertainty surrounds the treatment of a young man battling a brain tumor

फोटो-8-पीड़ित रियाजउद्दीन। संवाद

बदौसा (बांदा)। बदौसा अंश बरकतपुर निवासी रियाजउद्दीन (28) ब्रेन ट्यूमर बीमारी से जूझ रहा है।

आयुष्मान कार्ड की सीमा खत्म होने और आर्थिक तंगी के कारण उसका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। परिवार का इकलौता कमाऊ बेटा इन दिनों घर पर चारपाई पर दर्द से तड़प रहा है।

लल्लू का पुत्र रियाजउद्दीन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्वालियर में इलाज के दौरान उसके आयुष्मान कार्ड की पूरी सीमा खर्च हो चुकी है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने कर्ज लेकर मुंबई के हेड एंड नेक कैंसर इंस्टीट्यूट में जांच कराई। वहां डॉक्टरों ने ट्यूमर की पुष्टि करते हुए तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी है।

पिता लल्लू खुद बीमार रहते हैं, जबकि मां मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का खर्च चला रही हैं। बेटे की जान बचाने के लिए मां-बाप अपनी 15 बिस्वा जमीन बेचने को भी तैयार हैं, लेकिन खरीदार नहीं मिलने से इलाज का इंतजाम नहीं हो पा रहा है।

समाजसेवी शाहनवाज खान शानू ने जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री राहत कोष और क्षेत्र के सक्षम लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय रहते मदद मिलने से युवक का इलाज संभव हो सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X