मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:तिलक समारोह में फायरिंग, महिला और युवती को लगी गोली – Firing At A ’tilak’ Ceremony; A Woman And A Young Woman Sustain Gunshot Wounds

November 17, 2026


मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर में रविवार रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला और एक युवती घायल हो गई। समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दोनों घायलों को पहले छिबरामऊ अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

गांव निवासी उमाशंकर प्रजापति के पुत्र गौरव का तिलक समारोह था। तिलक जनपद कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर से आया था। रविवार रात समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में सरस्वती उर्फ बेबी (20) पुत्री इंदल सिंह निवासी मेरापुर गुजराती, थाना भोगांव और रंजना (37) पत्नी सर्वेंद्र निवासी सुदामा नगला, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी गोली लगने से घायल हो गईं।

गोली लगने के बाद दोनों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि रात में पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां घर पर कोई नहीं मिला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X