राजस्थान:उदयपुर की 283 ग्राम पंचायतों में हुआ मतदान, रात 9 बजे बाद आएंगे नतीजे – Voting To Elect Sarpanchs In 283 Gram Panchayats Has Begun In Udaipur; Votes Will Be Cast Until 6 Pm

चुनाव
October 29, 2026

चुनाव
उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। जिले की 10 पंचायत समितियों की 283 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड पंच के 2459 पदों के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और रात 9 बजे बाद चुनाव परिणाम आने लगेंगे।
पहले चरण में गांवों की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। अनारक्षित सीटों पर भी मुकाबला रोचक बना हुआ है।
284 ग्राम पंचायतों में 1480 प्रत्याशी मैदान में थे
जिले की 10 पंचायत समितियों की कुल 284 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1480 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 600 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिया था। वहीं, ओगणा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चोखला बारा में सरपंच निर्विरोध चुने जाने के बाद शेष 283 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत चोखला बारा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से विरम चंद डूंगरी को सरपंच चुना है। इसके साथ ही सात वार्ड पंच भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
पढे़ं: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की मौत; एक का शव कार के बाहर मिला
फलासिया में सबसे ज्यादा सरपंच पद
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार, पहले चरण में फलासिया पंचायत समिति में सबसे अधिक 35 सरपंच पदों के लिए चुनाव हो रहा है। वहीं, वार्ड पंच के सबसे अधिक 308 पद भींडर पंचायत समिति में हैं।
पंचायत समितिवार सरपंच और वार्ड पंच के पद
झाड़ोल: 34 सरपंच, 264 वार्ड पंच
फलासिया: 35 सरपंच, 277 वार्ड पंच
ओगणा: 24 सरपंच, 176 वार्ड पंच
गिर्वा: 27 सरपंच, 229 वार्ड पंच
नाई: 20 सरपंच, 166 वार्ड पंच
मावली: 29 सरपंच, 285 वार्ड पंच
घासा: 26 सरपंच, 260 वार्ड पंच
वल्लभनगर: 28 सरपंच, 270 वार्ड पंच
भींडर: 32 सरपंच, 308 वार्ड पंच
कुराबड़: 29 सरपंच, 227 वार्ड पंच
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों और ग्रामीणों की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी रहेंगी। रात 9 बजे बाद नतीजे आने शुरू होने की उम्मीद है।
November 12, 2026
राजस्थान के उदयपुर जिले में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से करीब 46 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना पहाड़ा थाना क्षेत्र के बंजारवाड़ा गांव की है। बुधवार रात बदमाश घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे […]
November 12, 2026
सूर्य पर होने वाले भीषण विस्फोटों के बावजूद कई बार सौर पदार्थ अंतरिक्ष तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसकी वजह सूर्य के वातावरण में मौजूद मजबूत चुंबकीय क्षेत्र हो सकता है। उदयपुर के वैज्ञानिकों ने एक नए अध्ययन में इसका खुलासा किया है। भारत के आदित्य-एल1 मिशन और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सोलर डायनेमिक्स […]
