मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़ में सड़क हादसा:धनतेरस पर खरीदी बाइक में लगी आग, बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र घायल – Road Accident In Azamgarh Father And Son Injured After Being Hit By Bolero Motorcycle Catches Fire
आज़मगढ़

आजमगढ़ में सड़क हादसा:धनतेरस पर खरीदी बाइक में लगी आग, बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र घायल – Road Accident In Azamgarh Father And Son Injured After Being Hit By Bolero Motorcycle Catches Fire

November 17, 2026


Road accident in Azamgarh Father and son injured after being hit by Bolero motorcycle catches fire

बाइक में लगी आग

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। वहीं बाइक धू-धू कर जलकर राख हो गई।

क्या है मामला

मुखलिसपुर गांव निवासी हरिराम प्रजापति (55 वर्ष) अपने पुत्र प्रिंस प्रजापति (18 वर्ष) के साथ महराजगंज स्थित भैरो बाबा के दर्शन के लिए घर से निकले थे। पासीपुर गांव स्थित शारदा सहायक खंड 32 मुखलिसपुर रोड पर जुड़वा पुल के पास हादसा हो गया। 


सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। बाइक अभी धनतेरस पर खरीदी गई थी। ग्रामीणों ने तत्काल घायल पिता-पुत्र को रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा। 

सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फिर लौट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X