मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जहर से बची जान तो सुपारी देकर कराई हत्या:पिता का कराया कत्ल, फिर लूट और बदमाशों की कहानी गढ़ता रहा किलर बेटा – Moradabad: Son Poisons Father, Then Pays Employee Rs 5 Lakh To Kill Him; Chargesheet Filed
मुरादाबाद

जहर से बची जान तो सुपारी देकर कराई हत्या:पिता का कराया कत्ल, फिर लूट और बदमाशों की कहानी गढ़ता रहा किलर बेटा – Moradabad: Son Poisons Father, Then Pays Employee Rs 5 Lakh To Kill Him; Chargesheet Filed

November 17, 2026


Moradabad: Son poisons father, then pays employee Rs 5 lakh to kill him; chargesheet filed

नूर हसन के हत्यारोपी

विस्तार

मुरादाबाद में कारोबारी नूर हसन की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेटे ने ही पिता की हत्या कराई थी। हत्यारे बेटे मो. हसन ने अपने पिता नूर हसन की हत्या के लिए कई प्रयास किए थे। उसने घटना से दो माह पहले भी खाने में जहर मिलाकर पिता को खिला दिया था लेकिन सही समय पर उपचार मिलने के कारण उनकी जान बच गई थी। 

इसके बाद उसने गैंग के जरिये हत्या करने का प्लान बनाया लेकिन उसके पास रकम नहीं थी। इसलिए उसने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को पांच लाख रुपये में सुपारी दे दी और उसे भरोसा दिलाया था कि पिता की हत्या के बाद कारोबार संभालने के बाद पूरा भुगतान कर देगा। 

पुलिस की ओर से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में बताया गया कि नूर हसन दस सराय पुलिस चौकी के पास नूर प्लाईवुड एंड फर्नीचर की दुकान चलाते थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X