मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मथुरा

Mathura News:मास्टर्स इलेवन ने एसआरपी किंग्स को 45 रन से हराया – Masters Xi Defeated Srp Kings By 45 Runs

November 17, 2026


मथुरा। लायंस प्रीमियम लीग (एलपीएल) के तीसरे मैच में मास्टर्स इलेवन ने एसआरपी किंग्स को 45 रन से हरा दिया। मोहित चौधरी के शानदार शतक और सनी चोपड़ा के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने दीप जलाकर किया। टॉस जीतकर एसआरपी किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मास्टर्स इलेवन ने तीन विकेट पर 247 रन बनाए। मोहित चौधरी ने 59 गेंदों पर आठ चौके और आठ छक्कों की मदद से 118 रन बनाए। अमन दास गोयल ने 44 गेंदों पर 60 और सनी चोपड़ा ने 17 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरपी किंग्स की टीम पांच विकेट पर 202 रन ही बना सकी। गौरव चाहर ने 39 गेंदों पर 70 और गौरांग ने 28 गेंदों पर 52 रन बनाए। मास्टर्स इलेवन की ओर से सनी चोपड़ा ने तीन विकेट लिए, जबकि प्रणीत जैन ने एक विकेट हासिल किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X