मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ध्यान दें:फट जाए राशन कार्ड तो क्या दोबारा बनवा सकते हैं? यहां जानें नियम और तरीका – How To Apply For A Duplicate Ration Card Fat Jaye To Kaise Banwayein
यूटिलिटी

ध्यान दें:फट जाए राशन कार्ड तो क्या दोबारा बनवा सकते हैं? यहां जानें नियम और तरीका – How To Apply For A Duplicate Ration Card Fat Jaye To Kaise Banwayein

November 17, 2026


Duplicate Ration Card: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कई जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इनमें राशन कार्ड भी शामिल है। यह दस्तावेज न केवल सरकारी राशन प्राप्त करने में काम आता है, बल्कि कई जगह पहचान और परिवार से जुड़ी जानकारी के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

कई बार पुराना होने के कारण राशन कार्ड फट जाता है। वहीं, कुछ लोगों का कार्ड कहीं गुम हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग नया राशन कार्ड बनवाने को लेकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका राशन कार्ड खो गया है या खराब हो चुका है, तो आप डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein

राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें?
– फोटो : Adobe Stock

कौन लोग डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं?

  • अगर आपका राशन कार्ड इस्तेमाल के दौरान फट गया है या उस पर लिखी जरूरी जानकारियां पढ़ने लायक नहीं रह गई हैं
  • तो डुप्लीकेट कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है
  • इसी तरह अगर आपका राशन कार्ड कहीं खो गया है, तो भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं
How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein

राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें?
– फोटो : Adobe Stock

घर बैठे कैसे करें डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन?

स्टेप 1

  • डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • यहां वेबसाइट पर डुप्लीकेट राशन कार्ड से संबंधित विकल्प या लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें
How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein

राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें?
– फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें मांगी गई जानकारियां भरें
  • इसमें अपना नाम, राशन कार्ड नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे
  • फॉर्म में जानकारी भरने के बाद संबंधित दस्तावेजों की कॉपी भी अपलोड करें
How to Apply for a Duplicate Ration Card fat jaye to kaise banwayein

राशन कार्ड खो जाने पर क्या करें?
– फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह चेक जरूर कर लें
  • इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें
  • इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X