मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ममता हुई शर्मसार:दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, पति का गुस्सा बच्चियों पर निकाला था – Morena Court Life Imprisonment Mother Two Daughters Murder Case
मुरैना

ममता हुई शर्मसार:दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, पति का गुस्सा बच्चियों पर निकाला था – Morena Court Life Imprisonment Mother Two Daughters Murder Case

November 17, 2026


morena court life imprisonment mother two daughters murder case

बच्चों की कातिल मां को उम्रकैद

विस्तार

मुरैना जिले की सबलगढ़ अदालत ने दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या करने के मामले में दोषी मां शशि रजक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश जैन की अदालत ने दोषी महिला पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि जमा न करने की सूरत में महिला को एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

ये भी पढ़ें- रिश्वत मांगने या स्वीकार करने में अपुष्ट रिकॉर्डिंग दोषसिद्धि का आधार नहीं, लोकायुक्त की अपील खारिज

घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम

मामले के विवरण के अनुसार घर पर भैंस बांधने की बात को लेकर शशि का अपने पति राम अवतार के साथ विवाद हुआ था। इस कहासुनी के बाद राम अवतार अपने काम के सिलसिले में खेत पर चला गया। पति के जाने के बाद शशि अपनी चार वर्ष की बेटी ज्योति और सात वर्ष की बेटी रानिया को साथ लेकर गांव रामपहाड़ी में स्थित नहर के पुल पर पहुंची। वहां उसने अपनी दोनों मासूम बेटियों को नहर के बहते पानी में धकेल दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों बच्चियों के शव 27 दिसंबर को मांगरोल स्थित नहर बिजली पुल के पास से बरामद हुए थे।

मासूम बेटे को लोगों ने बचाया

घटना के समय घर के पास आग ताप रहे लोगों ने शशि को बच्चियों को नहर में फेंकते हुए स्पष्ट रूप से देखा था। दोनों बेटियों को पानी में धकेलने के बाद आरोपी महिला ने अपने बेटे लव-कुश को भी नहर में फेंकने की कोशिश की थी। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मासूम बालक को सकुशल बचा लिया। अदालत ने अपने फैसले में निर्देश दिया है कि महिला 31 अक्तूबर, 2021 से 5 जुलाई, 2023 तक जेल में रही थी। न्यायाधीश ने जेल में बिताई गई इस पूरी अवधि को महिला की उम्रकैद की सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मजबूती से पैरवी की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X