देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम
1. देवउठनी एकादशी पर तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करें।
2. इस शुभ दिन पर तुलसी के पौधे में पीले धागे में 11 गांठ लगाकर बांधें।
3. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को कच्चा दूध अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
4. भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय हैं। देवउठनी एकादशी के दिन उन्हें 11 तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
5. तुलसी के पास बैठकर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
6. तुलसी के पौधे में कलावा बांधकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें।
7. शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।
देवउठनी एकादशी पर क्यों किया जाता है तुलसी विवाह?
देवउठनी एकादशी के अवसर पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह का विशेष विधान है। इस धार्मिक परंपरा को तुलसी विवाह के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
19 या 20 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदयातिथि के नियम के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।