मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:छात्रा को ले जाने वाले युवक के विरुद्ध रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग – Outrage Against The Youth Who Took The Female Student Away; Demand For Strict Action
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:छात्रा को ले जाने वाले युवक के विरुद्ध रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग – Outrage Against The Youth Who Took The Female Student Away; Demand For Strict Action

November 17, 2026


Outrage against the youth who took the female student away; demand for strict action

टूंडला थाने में बैठे हिंदू संगठनों के पदा​धिकारीसंवाद
– फोटो : टूंडला थाने में बैठे हिंदू संगठनों के पदा​धिकारी संवाद

टूंडला। नगर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय 12वीं की छात्रा 14 नवंबर को घर से कॉलेज जाते समय लापता हो गई थी, जिसे पुलिस ने टूंडला रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है।

मामले में सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मंटा रोड निवासी आरिफ नामक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है, जिसकी तलाश की जा रही है और पुलिस अभिरक्षा में छात्रा का मेडिकल कराकर बुधवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इस घटना से कई हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मयंक सिंह, भारत पोनिया, लोकेंद्र पोनिया, कुलदीप मिश्रा, दुष्यंत जादौन, सुरजीत सिसोदिया, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष पंकज परमार, पुष्पेंद्र सिंह रिंकू, कमल गौतम और दया धाकरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी थाने पहुंचे और आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X