मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lucknow News:दो दिन में पांच डिग्री से ज्यादा लुढ़का रात का पारा – Nighttime Temperature Dropped By More Than Five Degrees In Two Days
लखनऊ

Lucknow News:दो दिन में पांच डिग्री से ज्यादा लुढ़का रात का पारा – Nighttime Temperature Dropped By More Than Five Degrees In Two Days

November 17, 2026

लखनऊ। पछुआ हवा चलने से राजधानी में सुबह और शाम के वक्त ठंड बढ़ गई है। बीते 48 घंटों में रात के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मंगलवार को हवा की रफ्तार सुस्त होने से दिन में धूप के तेवर कुछ तीखे रहे। हवा में नमी कम रहने से कोहरा भी कम हुआ।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन राजधानी के मौसम और तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद हवाओं का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी 4.3 डिग्री की गिरावट के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

यूं गिरा रात का पारा

रविवार – 18.4 डिग्री सेल्सियस

सोमवार – 17.5 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार- 13.2 डिग्री सेल्सियस

………….

बिगड़ी हवा भी सुधरी

पछुआ चलने से प्रदूषित कणों का जमाव कम हुआ और राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार आया। मंगलवार को लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 121 दर्ज किया गया। इसके अलावा छह में से तीन निगरानी केंद्रों कुकरैल, गोमती नगर और बीबीएयू पर हवा की गुणवत्ता हरे यानी सेहत के लिए अच्छे श्रेणी में पहुंच गई। लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही। सिर्फ अलीगंज की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

शनिवार को शहर के छह केंद्रों पर एक्यूआई

मापन केंद्र – एक्यूआई – श्रेणी – स्तर

कुकरैल – 60 – हरा- अच्छा

गोमतीनगर- 71- हरा- अच्छा

बीबीएयू- 78 – हरा- अच्छा

अलीगंज- 223 – नारंगी – खराब

लालबाग- 190 – पीला- मध्यम

तालकटोरा- 103 – पीला- मध्यम

प्राणि उद्यान में मंगलवार को धूप का आनंद लेते शेर। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X