Train Rules: ट्रेन से सफर करने के लिए लोग कई दिन पहले ही टिकट बुक करा लेते हैं, लेकिन कभी-कभी अचानक कोई जरूरी काम आ जाने से यात्रा का प्लान बदलना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले टिकट कैंसिल कराने और रिफंड की चिंता सताने लगती है। हालांकि, भारतीय रेलवे के नियमों में एक ऐसी सुविधा भी है, जिसके बारे में बहुत कम यात्रियों को जानकारी होती है। इसके तहत कुछ खास परिस्थितियों में कंफर्म टिकट पर यात्री का नाम बदलवाया जा सकता है।
इसका मतलब है कि अगर टिकट बुक कराने वाला व्यक्ति यात्रा नहीं कर सकता, तो उसकी जगह कोई दूसरा पात्र व्यक्ति सफर कर सकता है। लेकिन यह सुविधा सभी के लिए नहीं है। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। तो चलिए जानते हैं ट्रेन टिक ट्रांसफर का नियम क्या है और किन यात्रियों को इसका लाभ मिलता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…
किन लोगों के नाम कर सकते हैं ट्रेन टिकट ट्रांसफर?
- रेलवे के नियमों के अनुसार, व्यक्तिगत टिकट पर नाम बदलवाकर परिवार के कुछ नजदीकी सदस्यों के नाम वो टिकट ट्रांसफर किया जा सकता है
- यानी अगर आप किसी वजह से ट्रेन में सफर नहीं कर पा रहे हैं, तो अपना कंफर्म टिकट परिवार के इन सदस्यों में से किसी एक के नाम पर ट्रांसफर करा सकते हैं
किन लोगों के नाम ट्रांसफर करवाया जा सकता है ट्रेन टिकट?
- इसमें पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति और पत्नी शामिल हैं
- हालांकि, दोस्त, पड़ोसी, चाचा, मामा या किसी अन्य परिचित के नाम पर सामान्य रूप से यह सुविधा नहीं मिलती
- इसके लिए ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 24 घंटे पहले आवेदन करना जरूरी है
क्या छात्रों और बारातियों के लिए भी है कोई सुविधा?
- रेलवे ने कुछ विशेष समूहों के लिए भी टिकट ट्रांसफर का प्रावधान रखा है
- किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के छात्र का टिकट उसी संस्थान के दूसरे छात्र के नाम किया जा सकता है
- इसके लिए संस्थान के प्रमुख को ट्रेन छूटने से कम से कम 48 घंटे पहले लिखित आवेदन देना होगा