Panipat News:झांसा में दूसरा श्री श्याम जन्मोत्सव एवं संकीर्तन 19 को – Second Shri Shyam Janmotsav And Sankirtan To Be Held In Jhansa On The 19th
इस्माईलाबाद। झांसा गांव स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान एवं खाटू श्याम मंदिर में दूसरा श्री श्याम जन्मोत्सव एवं संकीर्तन 19 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। पीठाध्यक्ष पंडित धर्मपाल वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कलश पूजन से होगा। इसके बाद विधिवत ज्योत प्रचंड कर बाबा खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। संकीर्तन में गायक सतपाल खुराना और पंडित श्रवण राज भजनों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, श्रद्धा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। मंदिर कमेटी और ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेने की अपील की।
