बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:संतोषगढ़ में निकाली झांकी, गोपालाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ – Tableau Procession Held In Santoshgarh Gopalashtami Festival Begins

November 18, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

Updated Wed, 18 Nov 2026 12:56 AM IST

Tableau procession held in Santoshgarh Gopalashtami festival begins

संतोषगढ़ (ऊना)। गोपालाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को संतोषगढ़ की करीब 150 वर्ष पुरानी गोशाला से भव्य झांकी निकाली गई। इसके साथ ही 92वें श्री गोपालाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गो माता और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। प्राचीन रोशाला मंदिर से शुरू हुई झांकी नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए परिक्रमा के बाद वापस गोशाला पहुंचकर संपन्न हुई। गोपालाष्टमी के अवसर पर गो सेवा और संरक्षण का संदेश भी दिया गया। गोशाला संतोषगढ़ की ओर से 17 से 23 नवंबर तक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन शाम चार बजे से 7:15 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा वाचन स्वामी गीता मातेश्वरी करेंगी। आयोजन के पहले दिन सुबह चार बजे प्रभात फेरी, नौ बजे गो पूजा और दोपहर बाद तीन बजे कलश यात्रा निकाली गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X