बिहार में छठ की खुशियों के बीच मातम:समस्तीपुर में नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन को बचाया, एक की मौत – Bihar-news-samastipur-nine-year-old-boy-drowns-in-jamuwari-river-three-rescued-chhath

रोते बिलखते परिजन
November 18, 2026

रोते बिलखते परिजन
छठ महापर्व की खुशियों के बीच सोमवार शाम एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। समस्तीपुर जिले के पूसा वैनी थाना क्षेत्र स्थित जमुआरी नदी में डूबने से नौ वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई। वह तीन अन्य किशोरों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान चारों गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन सत्यम को नहीं बचाया जा सका। हादसे के बाद गंगापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
तीन किशोरों के साथ नदी में नहाने गया था सत्यम
मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत कांचा गांव निवासी राजेश कुमार के नौ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। सत्यम अपने नाना शंभू साह के साथ गंगापुर स्थित ननिहाल में रहता था। उसके माता-पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में चेन्नई में रहते हैं।
पढे़ं: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव
वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि सत्यम सोमवार को तीन अन्य किशोरों के साथ जमुआरी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ गए किशोरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में डूब रहे चारों किशोरों को बाहर निकाला। सत्यम की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, नदी से निकाले गए अन्य तीन किशोरों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
चेन्नई में रहते हैं माता-पिता, ननिहाल में पसरा मातम
सत्यम की असमय मौत से ननिहाल में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में छठ पर्व को लेकर उत्साह था, वहां अब मातम पसरा है। माता-पिता के चेन्नई में रहने के कारण परिजन उन्हें घटना की सूचना देने में जुटे हैं। परिजन सत्यम के शव को अपने साथ ले गए हैं। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मृतक के माता-पिता के चेन्नई से आने के बाद पोस्टमार्टम कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
November 17, 2026
दरभंगा जिले में अगलगी की दो बड़ी घटनाओं में भारी नुकसान हुआ है। पहली घटना बिशनपुर थाना क्षेत्र के हरिचंदा गांव की है, जहां भीषण आग लगने से पांच लोग झुलस गए, जबकि आग से बचने के दौरान एक व्यक्ति का पैर टूट गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]
November 17, 2026
मुकेश सहनी विस्तार विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी पर दरभंगा में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के भाजपा महामंत्री संतोष यादव ने तिलकेश्वर थाने में आवेदन देकर मुकेश सहनी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप […]
November 17, 2026
मिथिला के महाकवि लालदास की जयंती सह स्मृति पर्व का 16वां समारोह प्लस टू लालदास उच्च विद्यालय, खड़ौआ परिसर में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंडित शिव कुमार मिश्र के स्वस्ति वाचन, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और महाकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर नंदनी, विदिशा दास […]
