बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:अरुण सिंह के सामने उठा यूजीसी का मुद्दा, कार्यकर्ता बोले… पार्टी को हो रहा नुकसान – Ugc Issue Raised Before Arun Singh; Activists Say… It Is Causing Harm To The Party

November 18, 2026


हापुड़। भाजपा के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह को सभी ने मिलकर जमीनी हकीकत बयां कर दी। धरातल पर यूजीसी के कारण पार्टी को हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई। यहां तक कि पूर्व जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की दुर्दशा तक का दुखड़ा रोया गया। इस पर अरुण सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में पूरे मामलों की जानकारी देने का आश्वासन दिया और आगामी चुनाव को लेकर कार्यों का बंटवारा किया।

शाम के समय हुई बैठक में पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी के मुद्दे से धरातल पर पार्टी को नुकसान हो रहा है। सरकार में खाली पड़े विभिन्न पदों पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को समायोजित करने की मांग भी उठाई गई। पूर्व पदाधिकारियों ने अपनी उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी बात न तो वर्तमान पदाधिकारी सुन रहे हैं और न ही अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत बताई। उनका कहना था कि लंबे समय से संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी नहीं मिल पा रही है। सरकार में विभिन्न आयोगों, समितियों और अन्य पदों पर जगह खाली होने के बावजूद कार्यकर्ताओं का समायोजन नहीं हो रहा है। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने की।

इस दौरान पूर्व विधायक जयप्रकाश व बिजेंद्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी व मुनेश त्यागी, प्रमोद जिंदल, प्रवीन सेठी, सतीश कुमार, हरिराज सिंह, हरिओम शर्मा, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X