बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:नहाने के लिए घर से निकले 55 वर्षीय बाबूलाल, खोलार नदी में मिला शव; मौत की वजह पर सस्पेंस – 55-year-old Babulal Nirmalkar Found Dead In Kholar River, Purena, Went Bathing; Police Sent Body For Postmorte
कोरबा

छत्तीसगढ़:नहाने के लिए घर से निकले 55 वर्षीय बाबूलाल, खोलार नदी में मिला शव; मौत की वजह पर सस्पेंस – 55-year-old Babulal Nirmalkar Found Dead In Kholar River, Purena, Went Bathing; Police Sent Body For Postmorte

November 18, 2026


कोरबा जिले में बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेना स्थित खोलार नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मंगलवार को 55 वर्षीय बाबूलाल निर्मलकर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाबूलाल निर्मलकर, पिता घासीराम निर्मलकर, निवासी ग्राम पुरेना के रूप में हुई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल मंगलवार को नहाने के लिए घर से खोलार नदी गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहा था, ऐसा बताया जा रहा है। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों ने नदी में शव देखा।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वार्ड पार्षद पति शिवरतन को दी। शिवरतन ने बांकीमोंगरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी राम कुमार साव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा कार्रवाई की।

घटनास्थल से मिले सामान

पुलिस को नदी किनारे मृतक के कपड़े, हाफ पैंट और गमछा मिला है। वहां एक लाठी, गुड़ाखू की डिब्बी और हरे रंग का निरमा साबुन भी मिला। एक छोटी तेल की डिब्बी भी घटनास्थल से बरामद हुई। मृतक के हाथ में गोल्डन रंग की घड़ी भी पहनी हुई थी। सामान को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने के दौरान हादसे का शिकार हुआ।

मौत के कारणों की जांच

फिलहाल व्यक्ति की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका है कि अस्वस्थ होने के कारण नहाते समय तबीयत बिगड़ने से डूबने से मौत हुई होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

नदी में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव,नहाने गया था बाबूलाल

नदी में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव,नहाने गया था बाबूलाल

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X