बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Accused Who Stole Passengers’ Mobile Phones On Trains Arrested

November 18, 2026


गुन्नौर (संभल)। पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 7:35 बजे उपनिरीक्षक दीपक कुमार हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सरकारी क्वार्टरों के पास एक युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर मुखबिर के इशारे पर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रीनिवास निवासी मोहल्ला सराय, थाना गुन्नौर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से ओप्पो, पोको सी-61, सैमसंग गैलेक्सी ए-03एस और वीवो वाई-22 कंपनी के चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था और बाद में उन्हें कम कीमत पर बेच देता था।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X