Bhadohi News:प्लेन और हाफ जैकेट 2000 रुपये में बिक रहीं – Plain Shirts And Half-jackets Are Being Sold For 2,000 Rupees
तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। ठंड की रफ्तार जैसे-जैसे ही बढ़ रही है। वैसे ही गर्म कपड़ों मांग बढ़ी है।
दुकानें भी सजने लगी है। शहर के मुख्य बाजार से लेकर ग्रामीण हाॅट-बाजारों तक स्वेटर, जैकेट, शॉल और टोपी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। इस बार ऊनी कपड़ों के दाम में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, फिर भी ग्राहकी अच्छी है।
दुकानों पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए हर रेंज के कपड़े उपलब्ध हैं। बाजार में दुकानों पर 200 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की जैकेट, स्वेटर, टोपी सहित अन्य कपड़ों की मांग अधिक है। जबकि ब्रांड कपड़ों के दाम अलग-अलग है।
, भदोही, गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, सुरियावां आदि बाजारों में कपड़े की दुकानें गुलजार है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। ज्ञानपुर के कपड़ा व्यापारी अजय शुक्ला ने बताया कि ठंड शुरू होते ही स्वेटर, जैकेट सहित ठंड के फैंसी कपड़ा बच्चों के लिए आया है। तीन रंग से बना बच्चों के स्वेटर की मांग अधिक है।
500 से एक हजार रुपये तक बिक रहा है। इसके अलावा प्लेन जैकेट और हाफ जैकेट 1000 से 2000 रुपये तक बिक रही है। जबकि ब्रांडेड जैकेट, स्वेटर के तीन हजार से बिक रहे हैं। संवाद
