बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता – Bjp Workers Will Conduct Door-to-door Outreach To Get New Names Added To The Electoral Roll

November 18, 2026


भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाए। इसके अलावा मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों को नियमानुसार हटवाने और नाम, पता सहित अन्य विवरणों में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए संबंधित फॉर्म भरवाए जाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। मंडल अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर अभियान की निगरानी करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस मौके पर शिवशंकर पटेल, राकेश मिश्रा, सुरेश मौर्य, ज्ञानेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र अग्रहरि, उमाशंकर सिंह, सुनील श्रीवास्तव और विवेक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X