Muzaffarnagar News:केमिस्ट की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, दोस्त से पूछताछ – Police Working To Unravel The Mystery Behind Chemist’s Death; Friend Being Questioned
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस खंजापुर निवासी केमिस्ट अश्वनी की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गए अश्वनी का शव पुलिस को रविवार रात वहलना बाईपास के समीप से बरामद हुआ था। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने अश्वनी के चार में से एक दोस्त को उठाकर पूछताछ शुरू की है।
शहर के बुढ़ाना मोड़ के समीप खंजापुर निवासी नोएडा में तैनात आईटीबीपी में निरीक्षक रामगोपाल का बेटा रविवार को 2:00 बजे दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए गया था।
रविवार देर रात उसका शव बरामद हुआ। पुलिस अश्वनी की मौत का कारण सड़क दुर्घटना मानकर चल रही थी, जबकि उसके छोटे भाई आकाश ने हत्या का आरोप लगाते हुए हुए दोस्तों पर शक जताया था। सोमवार को नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बाद अश्वनी के परिजनों ने मामले में पुलिस से मुलाकात कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
अश्वनी के छोटे भाई आकाश का कहना है कि उनके दबाव के बाद चार में से एक दोस्त से पुलिस पूछताछ कर रही है।
