बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:टूंडला के एमपी रोड पर सरेराह फायरिंग से सनसनी, बचने के लिए भागे लोग – Sensation In Tundla As Shots Are Fired In The Open On Mp Road; People Flee To Safety
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:टूंडला के एमपी रोड पर सरेराह फायरिंग से सनसनी, बचने के लिए भागे लोग – Sensation In Tundla As Shots Are Fired In The Open On Mp Road; People Flee To Safety

November 18, 2026


Sensation in Tundla as shots are fired in the open on MP Road; people flee to safety.

टूंडला में घटना की जानकारी देते व फटे कुर्ते को दिखाते भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आं
– फोटो : टूंडला में घटना की जानकारी देते व फटे कुर्ते को दिखाते भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आंसू चक

टूंडला। नगर के व्यस्ततम एमपी रोड पर मंगलवार शाम आपसी रंजिश में हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। सरेराह हुई इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मामले में भाजपा नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे ने एक-दूसरे पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं।

भाजपा के पूर्व एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आंशू चक ने बताया कि मंगलवार शाम 6:15 बजे करीब वह एमपी रोड स्थित एक दुकान पर खड़े होकर पेटीज खा रहे थे। इसी दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक का बेटा राहुल चक अपने एक साथी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने पहले आंशू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद राहुल चक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। कुल तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो हवाई फायर किए गए और एक गोली सीधे उनकी ओर निशाना साधकर दागी गई, जिसमें वह किसी तरह बच गए।

इधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे राहुल चक ने बताया कि वह मोटर साइकिल से अपने एक साथी के साथ घर जा रहे थे। तभी वहां पहले से मौजूद आंसू चक ने 27 अक्तूबर को हुए विवाद को लेकर गाली-गलौज की तथा उनके ऊपर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताा कि विगत दिनों दोनों में हुए विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। तब मामला थाने तक पहुंचा था, किंतु लोगों ने रफादफा करा दिया था। गोलियों की आवाज सुनकर एमपी रोड के दुकानदाराें में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद बुलेट मोटरसाइकिल सवार मौके से घर चले हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आ गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में भाजपा नेता आंसू चक ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि वे मथुरा ड्यूटी से लौट रहे हैं। उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है। टूंडला पहुंचकर वे मामले की जांच करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X