बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ललित मोदी:डिनर करते दिखे कई साल से गायब पूर्व चेयरमैन, अनिल कपूर-संजय कपूर और चंकी पांडे भी साथ नजर आए – Lalit Modi Photos Viral With Anil Kapoor Sanjay Kapoor And Chunky Panday From Italy Restaurant
बॉलीवुड

ललित मोदी:डिनर करते दिखे कई साल से गायब पूर्व चेयरमैन, अनिल कपूर-संजय कपूर और चंकी पांडे भी साथ नजर आए – Lalit Modi Photos Viral With Anil Kapoor Sanjay Kapoor And Chunky Panday From Italy Restaurant

November 18, 2026


lalit modi photos viral with anil kapoor sanjay kapoor and chunky panday from italy restaurant

अनिल कपूर और ललित मोदी की वायरल तस्वीर

विस्तार

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी हाल ही में बॉलीवुड हस्तियों के साथ नजर आए हैं। ललित हाल ही में इटली के फ्लोरेंस में स्थित मशहूर रेस्तरां ला जिओस्ट्रा में अनिल कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे के साथ डिनर करते नजर आए। इन पलों की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में क्या खास? 

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी से पूर्व में कई विवाद रहे हैं। अब उन्हें अनिल कपूर, संजय कपूर और चंकी पांडे के साथ डिनर करते हुए देखा गया। इस खास आयोजन की तस्वीरें होटल ने अपने अकाउंट से शेयर कीं।

इसके बाद यह वायरल हो गईं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘जब बॉलीवुड की चकाचौंध फ्लोरेंस की आत्मा से मिलती है। भारतीय सिनेमा और संस्कृति के सच्चे दिग्गजों की संगति में ला जिओस्ट्रा में एक विशेष शाम।’

इस मुलाकात के दौरान संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी मौजूद थीं। संजय कपूर ने फ्लोरेंस से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X