बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:बिजनौर में 86 ईंट भट्ठों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भेजे नोटिस – Pollution Control Board Sends Notices To 86 Brick Kilns In Bijnor

November 18, 2026


– प्रदूषण विभाग से लाइसेंस नहीं लेने पर संचालित ईंट भट्ठों को जारी किए नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले में बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति के संचालित हो रहे ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की तैयारी है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जिले के 86 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, अमरोहा जिले में भी 16 ईंट भट्ठों को नोटिस भेजे गए हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गिरीशचंद आर्य ने बताया कि ईंट भट्ठों का संचालन बोर्ड से लाइसेंस मिलने के बाद ही किया जाना चाहिए। इसके लिए भट्ठा संचालकों को नोटिस भेजकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ईंट भट्ठों का संचालन भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार होना चाहिए। संचालन शुरू करने से पहले राज्य बोर्ड से सहमति लेना अनिवार्य है।

इसके अलावा जिले में संचालित कोल्हू व खांडसारी इकाइयों का भी नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान गन्ने की खोई के स्थान पर प्रतिबंधित ईंधन जैसे टायर, कपड़ा और प्लास्टिक जलाने वाली इकाइयां चिह्नित हो रही हैं। ऐसी इकाइयों को नोटिस जारी कर प्रतिबंधित ईंधन का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ईंट भट्ठा संचालकों और अन्य औद्योगिक इकाइयों से पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है।

— वर्जन :

बिजनौर में 86 ईंट भट्ठों के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का लाइसेंस नहीं है। इसलिए नोटिस जारी किया गया है। शासन की गाइडलाइन के हिसाब से ईंट भट्ठों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। संचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संचालक बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। – गिरीशचंद आर्य, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X