बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उदयपुर:अवैध गैस रिफिलिंग हादसे में हुई थी चार की मौत, अब दस साल बाद दुकान मालिक को आठ साल की सजा – Bhilwara Hamirgarh Illegal Gas Refilling Accident Four Deaths Tyre Shop Owner Sentenced
उदयपुर

उदयपुर:अवैध गैस रिफिलिंग हादसे में हुई थी चार की मौत, अब दस साल बाद दुकान मालिक को आठ साल की सजा – Bhilwara Hamirgarh Illegal Gas Refilling Accident Four Deaths Tyre Shop Owner Sentenced

November 18, 2026


bhilwara hamirgarh illegal gas refilling accident four deaths tyre shop owner sentenced

(प्रतीकात्मक फोटो)
– फोटो : adobestock

विस्तार

अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-2 ने भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुए कार हादसे में चार युवकों की मौत के 10 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में टायर दुकान मालिक को आठ साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और उस पर 8 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

कार में आग लगने से हुआ था धमाका

यह दुर्घटना 6 मार्च, 2016 की है। हमीरगढ़ थाना क्षेत्र की नई आबादी में स्थित दीवाना टायर वर्क्स दुकान के पास खड़ी एक अल्टो कार में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक आग लग गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही तत्कालीन एएसआई कालूसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार पूरी तरह आग की चपेट में थी और उसका गैस टैंक फटा हुआ मिला। पुलिस को कार के भीतर कुणाल मालीवाल का शव जली हुई हालत में मिला। इस भीषण हादसे में आसिफ अली बिसायती, संजय उर्फ अतुल और बाबू उर्फ चेतन उर्फ हर्ष कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्होंने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अभियोजन पक्ष ने पेश किए 31 गवाह

मामले की विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने चित्तौड़ी दरवाजा निवासी और टायर दुकान के मालिक रमजान अली पुत्र शफी मोहम्मद बिसायती को आरोपी बनाया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 भाग द्वितीय, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और पेट्रोलियम गैस से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया गया। अदालत में अपर लोक अभियोजक राजेन्द्र कुमार गुर्जर ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 31 गवाहों के बयान और 20 महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए। अदालत ने इन सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X