दिल्ली:ज्वाला नगर इलाके में दो मंजिला मकान गिरने के मामले में कार्रवाई, मकान मालिक और उसका भाई गिरफ्तार – House Owner And His Brother Arrested In Connection With House Collapse In Shahdara

शाहदरा में मकान गिरा
November 18, 2026

शाहदरा में मकान गिरा
विवेक विहार के ज्वाला नगर इलाके में मंगलवार दो मंजिला मकान गिरने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक सुरेंद्र सिंह और उसके भाई वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ लापरवाहीं से हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बच्चे समेत दो की मौत, पांच जख्मी
शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला पुराना और जर्जर मकान जमींदोज हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व दमकल विभाग को सूचना देने के बाद पड़ोसी बचाव में जुट गए। बाद में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। मलबे से चार साल के बच्चे समेत कुल 7 लोगों को निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर देवांश उर्फ लड्डू (4) और पिंटू (35) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल हुए अमन उर्फ डब्बा (18), पिंटू का छोटा भाई विकास उर्फ विकेश (32), आकाश (25), दिलीप उर्फ डिंपा (22) और देवांश की मां खुशबू (27) का डॉ. हेडगेवार अस्पताल में उपचार चल रहा है।
30 गज के मकान की छत को गाटर-पटिया से बनाया गया था
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि करीब 30 गज के मकान की छत को गाटर-पटिया से बनाया गया था। मकान 40 साल से अधिक पुराना होने के अलावा रेलवे लाइन के ठीक किनारे था। ट्रेनें गुजरने पर मकान में कंपन होती थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराना-जर्जर मकान कंपन सह न सका और जमींदोज हो गया।
हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ज्वाला नगर की गली नंबर-6 में हुआ। यहां करीब 1000 गज के एक पूरे परिसर में छह से सात मकान 25 से 30 गज के बने हुए हैं। इन सभी में अलग-अलग किरायेदार रहते हैं। जो मकान गिरा, उसके ग्राउंड फ्लोर को आगरा निवासी पिंटू नामक नमकीन-गजक बनाने वाले ठेकेदार ने किराये पर लिया हुआ था।
पहली मंजिल पर देवांश और खुशबू का परिवार रहता है। ज्यादातर मकानों की छत को गाटर-पटिया से बनाया गया है। मंगलवार को अचानक एक मकान छत के साथ भरभराकर गिर गया। हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर पिंटू अपने दिव्यांग भाई विकास के अलावा कारीगर आकाश, दिलीप और अमन के साथ मौजूद था। पहली मंजिल पर खुशबू और उसका बेटा देवांश ही मौजूद थे।
November 18, 2026
पहाड़ों में तैयार होने वाले पारंपरिक उत्पाद अब दिल्ली के बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ-2026) में हिमाचल प्रदेश का मंडप स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पहाड़ी खाद्य उत्पादों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां कुल्लू की पारंपरिक शॉल और ऊनी स्टॉल से लेकर […]
November 17, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भलस्वा डेयरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एक एएसआई को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविंदर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को […]
November 17, 2026
राजधानी में पिछले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के चलते दिल्लीवासियों ने स्वेटर और जैकेट पहनना शुरू कर दिया है। हालांकि, दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। […]
