दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबल अत्यधिक संयम बरत रहे हैं, क्योंकि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक शीर्ष आतंकी कमांडर एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ है। कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनायत अली चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस अभियान के साथ ही कुलगाम पुलिस और सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लग सकती है, क्योंकि पुलिस लंबे समय से इस आतंकी की तलाश कर रही थी।
ऑपरेशन स्थल के पास पत्रकारों से बात करते हुए एसएसपी अनायत अली चौधरी ने बताया कि मस्जिद में शरण लेने वाले आतंकी की पहचान लतीफ के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकी को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया।
2 of 8
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
– फोटो : बासित जरगर
एसएसपी ने खुलासा किया कि उन्होंने और 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कमांडिंग ऑफिसर ने वीडियो कॉल के माध्यम से लतीफ से बात की और उसे यह समझाते हुए सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया कि उसकी उम्र अभी कम है। हालांकि, आतंकी इसके लिए राजी नहीं हुआ।
3 of 8
कुलगाम जिले में जांच करते सुरक्षाबल
– फोटो : बासित जरगर
एसएसपी चौधरी ने कहा, “मस्जिद की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षाबलों ने अत्यधिक संयम बनाए रखा है। मस्जिद घेराबंदी के बीचों-बीच स्थित है और हम इसे कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश करेंगे।”
4 of 8
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
– फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि आतंकी ने तड़के करीब 3:45 बजे सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। संवेदनशील स्थान और सुरक्षाबलों द्वारा बरते जा रहे संयम के कारण इस अभियान में समय लग रहा है।
5 of 8
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल
– फोटो : बासित जरगर
‘हमारे पास पर्याप्त समय है, आतंकी को मार गिराएंगे’
अधिकारी ने आगे कहा, “पूरे इलाके की अच्छी तरह से घेराबंदी कर दी गई है। हम तय मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन कर रहे हैं और आतंकी को निष्क्रिय कर देंगे। यदि इसमें अधिक समय लगता भी है, तो दिन और समय दोनों हमारे पक्ष में हैं।”