बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Saif Ali Khan Shares Photos From Greece Fishing With Son Pose With Kareena Kapoor – Entertainment News: Amar Ujala
बॉलीवुड

Saif Ali Khan Shares Photos From Greece Fishing With Son Pose With Kareena Kapoor – Entertainment News: Amar Ujala

November 18, 2026


सैफ अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। यहां वह खुद से जुड़े अपडेट साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने परिवार के साथ अपने टूर की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट लिखा है।

Saif Ali Khan shares photos from Greece fishing with son pose with kareena kapoor

परिवार के साथ ग्रीस में सैफ
– फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi

सैफ की पोस्ट में क्या है?

अभिनेता सैफ अली खान अपने परिवार के साथ ग्रीस पहुंचे हैं। यहां से उन्होंने अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें अभिनेता समुद्र किनारे के नजारे दिखाए हैं। अपने बेटों के साथ मछली पकड़ रहे हैं।

Saif Ali Khan shares photos from Greece fishing with son pose with kareena kapoor

परिवार के साथ ग्रीस में सैफ
– फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi

करीना ने दिया साथ

कुछ तस्वीरों में अभिनेता किताबें पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और धूप का आनंद ले रहे हैं। अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर भी इस ट्रिप का आनंद ले रही हैं।

Saif Ali Khan shares photos from Greece fishing with son pose with kareena kapoor

परिवार के साथ ग्रीस में सैफ
– फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi

क्यों खास है पोस्ट का कैप्शन?

सैफ के कैप्शन ने इन तस्वीरों में एक निजी एहसास जोड़ दिया। ग्रीक पौराणिक कथाओं के प्रति अपने लगाव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने याद किया कि कैसे उनके पिता उन्हें सोने से पहले ग्रीक कथाएं पढ़कर सुनाया करते थे। सैफ अली खान ने हर तस्वीर के साथ एक अलग कैप्शन लिखा है।

Saif Ali Khan shares photos from Greece fishing with son pose with kareena kapoor

परिवार के साथ ग्रीस में सैफ
– फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi

सैफ ने क्या लिखा?

सैफ अली खान ने तस्वीरें के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पिता कभी-कभी रात में मुझे ग्रीक पौराणिक कथाएं पढ़कर सुनाते थे। मैंने पढ़ा है कि कैसे स्वर्ग और पृथ्वी के मिलन से बाकी सब कुछ रचा गया। यूनानियों का मानना था कि हर छोटी खाड़ी में एक ‘निम्फ’ और हर उपवन में एक ‘ड्रायड’ रहती है। मुझे यह खयाल बहुत पसंद है।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X