बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़:शादी समारोह में जा रहे परिवार को झटका, गोदान एक्सप्रेस से 40 लाख के जेवर गायब – Azamgarh Blow For Family Heading To A Wedding Jewellery Worth ₹40 Lakh Goes Missing From Godan Express
आज़मगढ़

आजमगढ़:शादी समारोह में जा रहे परिवार को झटका, गोदान एक्सप्रेस से 40 लाख के जेवर गायब – Azamgarh Blow For Family Heading To A Wedding Jewellery Worth ₹40 Lakh Goes Missing From Godan Express

November 18, 2026


Azamgarh Blow for family heading to a wedding jewellery worth ₹40 lakh goes missing from Godan Express

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस से उतरते समय एक यात्री के बैग से करीब 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पीड़ित मुंबई से परिवार के साथ घर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। सामान उतारने के दौरान चार अज्ञात व्यक्ति उनके बैग के पास खड़े थे। कुछ देर बाद बैग की जांच करने पर जेवरात और नकदी गायब मिले। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सामान उतारते समय बैग से गायब हुए जेवर

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिऔध नगर निवासी सूरज राय अपनी पत्नी सेजल राय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 16 नवंबर को गोदान एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11055) से आजमगढ़ पहुंचे थे। पीड़ित के मुताबिक, वह ट्रेन के बी-3 कोच में सफर कर रहे थे।

स्टेशन पर उतरने के लिए परिवार के सदस्य गेट के पास सामान इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति उनके सामान के पास आकर खड़े हो गए। सामान नीचे उतारने के बाद सूरज राय को संदेह हुआ तो उन्होंने बैग की जांच की। इस दौरान उसमें रखे आभूषण और नकदी गायब मिले।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X