बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुरुक्षेत्र:डीएफएससी नरेश कुमार ने वापस लिया इस्तीफा, ड्यूटी पर पहुंचे; विभाग में मची हलचल – Dfsc Naresh Kumar Has Withdrawn His Resignation And Returned To Duty In Kurukshetra
कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र:डीएफएससी नरेश कुमार ने वापस लिया इस्तीफा, ड्यूटी पर पहुंचे; विभाग में मची हलचल – Dfsc Naresh Kumar Has Withdrawn His Resignation And Returned To Duty In Kurukshetra

November 18, 2026


DFSC Naresh Kumar has withdrawn his resignation and returned to duty In Kurukshetra

नरेश कुमार
– फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में धान खरीद से जुड़े कथित घोटालों की जांच के बीच जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार ने दिया गया त्यागपत्र वापस ले लिया। उन्होंने ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली है लेकिन उनके इस्तीफे से विभाग में अभी भी हलचल बनी हुई  है। जिला उपयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने त्यागपत्र वापस लिए जाने के संबंध में पुष्टि की तो वहीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने भी यह बात स्पष्ट की है। इस घटनाक्रम के बाद कार्यालय में उनसे मिलने के लिए भी दिन भर आवाजाही बनी रही। 

नरेश कुमार ने 15 नवंबर को विभाग की प्रधान सचिव डॉ. अमनीत पी. कुमार को ई-मेल भेजकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया था। उन्होंने पद छोड़ने के पीछे घरेलू परिस्थितियों को वजह बताया था। कथित धान घोटाले की जांच के बीच उनके इस्तीफे को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी जो अभी जारी है। पद छोड़े जाने की नरेश कुमार ने इसकी सूचना विभाग के निदेशक और कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को भी भेजी थी।

नरेश कुमार ने अपने इस्तीफे में लिखा था कि घरेलू परिस्थितियों के चलते उनके लिए कुरुक्षेत्र में डीएफएससी के पद पर काम जारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने 15 नवंबर  से पद छोड़ने की बात कही थी। साथ ही पत्र में स्पष्ट किया था कि वह 15 नवंबर के बाद कार्यालय में ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने प्रधान सचिव से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया था।  इस्तीफा मंजूर होने से पहले उन्हें मुख्यालय भी बुलाए जाने और वहां पर मामले के पीछे विस्तार से विमर्श करने को लेकर भी चर्चा है। इस मामले में नरेश कुमार फिलहाल ज्यादा चर्चा करने से बच रहे हैं ।

थप्पड़ कांड के बाद मिली थी जिम्मेदारी

नरेश कुमार को पूर्व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार के बाद कुरुक्षेत्र में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राजेश कुमार 15 अक्टूबर को उस समय चर्चा में आए थे, जब भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद 20 जनवरी को नरेश कुमार को कुरुक्षेत्र में डीएफएससी का चार्ज सौंपा गया था।

तीन स्थानों पर धान घोटाले के आरोप, पुलिस कर रही जांच

उधर, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और भाकियू पिहोवा की ओर से पिहोवा, शाहाबाद और इस्माइलाबाद में 100 करोड़ रुपये से अधिक के धान घोटाले के आरोप लगाए गए हैं। भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि तीनों स्थानों पर मामले दर्ज हुए हैं और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि धान घोटाले के बीच डीएफएससी के इस्तीफे को लेकर चर्चा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इन मामलों में डीएफएससी की कोई भूमिका थी या नहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X